Rajasthan PTI 3rd Grade Recruitment 2022 राजस्थान पीटीआई भर्ती का 5546 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 23 जून 2022 से शुरू: राजस्थान पीटीआई थर्ड ग्रेड भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा निकाली गई है। राजस्थान पीटीआई थर्ड ग्रेड भर्ती का नोटिफिकेशन 16 जून 2022 को जारी किया गया है। इसके अनुसार राजस्थान पीटीआई थर्ड ग्रेड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 जून से 22 जुलाई 2022 तक कर सकते हैं। राजस्थान पीटीआई थर्ड ग्रेड भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 25 सितंबर 2022 को किया जाएगा। राजस्थान पीटीआई थर्ड ग्रेड भर्ती 2022 के लिए योग्य अभ्यर्थी एसएसओ आईडी के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि राजस्थान पीटीआई भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें। राजस्थान पीटीआई थर्ड ग्रेड भर्ती 2022 का ऑफिशल नोटिफिकेशन नीचे दिया हुआ है।
Rajasthan PTI 3rd Grade Recruitment 2022 Age Limit
राजस्थान पीटीआई थर्ड ग्रेड भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है। इसमें अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जनवरी 2023 को आधार मानकर की जाएगी। शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती के पदों पर 2018 के बाद भर्ती नहीं होने के कारण आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की ओर छूट दी जाएगी। इसके अतिरिक्त आरक्षित वर्गों को भी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
Rajasthan PTI 3rd Grade Recruitment 2022 Educational Qualification
राजस्थान पीटीआई थर्ड ग्रेड भर्ती के लिए आवेदक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी या उसके समतुल्य परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही सरकार/ राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त शारीरिक शिक्षा में प्रमाण पत्र (सीपीएड) या शारीरिक शिक्षा में डिप्लोमा (बीपीएड) या शारीरिक शिक्षा में स्नातक (बीपीएड) होना चाहिए।
Rajasthan PTI 3rd Grade Recruitment 2022 Application Fee
- सामान्य वर्ग एवं क्रीमी लेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु : 450 रुपए
- राजस्थान के नॉन क्रीमलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु : 350 रुपए
- समस्त विशेष योग्यजन तथा राजस्थान के अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के आवेदन हेतु : 250 रुपए
- ऐसे अभ्यर्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कम है, के लिए अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के समान ही परीक्षा शुल्क 250 रुपए देय होगा।
How to Apply Rajasthan PTI 3rd Grade Recruitment 2022
राजस्थान पीटीआई थर्ड ग्रेड भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। राजस्थान पीटीआई थर्ड ग्रेड भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रोसेस नीचे दी हुई है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान पीटीआई थर्ड ग्रेड भर्ती 2022 के लिए इस प्रकार आवेदन कर सकते हैं।
- सर्वप्रथम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट को ओपन करना है।
- इसके पश्चात रिक्रूटमेंट एडवरटाइजमेंट के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद राजस्थान पीटीआई थर्ड ग्रेड रिक्रूटमेंट अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद एसएसओ आईडी को लॉगइन कर, रिक्रूटमेंट पोर्टल में जाना है।
- इसके बाद राजस्थान पीटीआई थर्ड ग्रेड रिक्रूटमेंट के अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है। अपनी कैटेगरी के अनुसार एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना है।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल कर रख लेना है।
Important Links
Start Rajasthan PTI 3rd Grade Recruitment 2022 form |
23 June 2022 |
Last Date Online Application form |
22 July 2022 |
Exam date |
25 September 2022 |
Apply Online |
Click Here |
Official Notification | |
Official Website |
|
Join WhatsApp Group |
Click Here |