Rajasthan Pashupalan Vibhag Recruitment 2022 राजस्थान पशुपालन विभाग में इंटरव्यू के आधार पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी: राजस्थान पशुपालन विभाग भर्ती 2022 का विज्ञापन जारी कर दिया है। राजस्थान पशुपालन विभाग के लिए यह भर्ती सीधे इंटरव्यू के माध्यम से होगी। इसमें अभ्यर्थियों को आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। इसमें योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना आवेदन पत्र भरकर सीधे इंटरव्यू डेट को दिए गए स्थान पर उपस्थित होना है। राजस्थान पशुपालन विभाग भर्ती अस्थाई तौर पर की जा रही है। राजस्थान पशुपालन विभाग भर्ती 200 पशु चिकित्सा अधिकारियों के लिए की जा रही है। राजस्थान पशुपालन विभाग भर्ती 2022 की विस्तृत जानकारी अधिकारिक नोटिफिकेशन से देख सकते हैं। राजस्थान पशुपालन विभाग भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म दोनों का लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया है।
Rajasthan Pashupalan Vibhag Recruitment 2022 Age Limit
राजस्थान पशुपालन विभाग भर्ती के लिए आयु सीमा 20 वर्ष से 40 वर्ष तक रखी गई है। इसमें आयु की गणना 1 अगस्त 2022 के आधार पर होगी। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग सहित आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
Rajasthan Pashupalan Vibhag Recruitment 2022 Application Fee
राजस्थान पशुपालन विभाग भर्ती 2022 के लिए आवेदन निशुल्क रहेगा। इस भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
Rajasthan Pashupalan Vibhag Recruitment 2022 Educational Qualification
राजस्थान पशुपालन चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2022 के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.वी.एससी. एंड ए.एच. स्नातक होना आवश्यक है।
Rajasthan Pashupalan Vibhag Recruitment 2022 Selection Process
राजस्थान पशुपालन विभाग चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2022 के लिए आवेदकों का चयन सीधे साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी होगा।
Rajasthan Pashupalan Vibhag Recruitment 2022 Salary
राजस्थान पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2022 के लिए 39300 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार का भत्ता या वार्षिक वेतन वृद्धि आदि का लाभ नहीं होगा।
How to Apply Rajasthan Pashupalan Vibhag Recruitment 2022
राजस्थान पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2022 के लिए आवेदन ऑफलाइन रखा गया है। इसमें अभ्यर्थियों को सबसे पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पढ़ लेना है। इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है। आवेदन फॉर्म एवं अपने सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स के साथ अभ्यर्थी को दी गई तिथि पर निर्धारित स्थान पर उपस्थित होना है। जिनके नाम A से M अक्षर से शुरू होते हैं उन्हें 24 अगस्त 2022 को एवं जिनके नाम N से Z अक्षर से शुरू होते हैं उन्हें 25 अगस्त 2022 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक अपने आवेदन फॉर्म और अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ निदेशालय पशुपालन विभाग परिसर, टोंक रोड जयपुर पर उपस्थित होना है।
Rajasthan Pashupalan Vibhag Recruitment 2022 Condition/ शर्तें
राजस्थान पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2022 के लिए जो अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं उन्हें निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना आवश्यक है राजस्थान पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती 2022 के लिए आवश्यक दिशा निर्देश नीचे दिए गए हैं अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व ऑफिशल नोटिफिकेशन और आवश्यक दिशा निर्देशों को जरूर देख लें.
- आवेदक का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.वी.एससी. एण्ड ए.एच.स्नातक होना जरुरी होगा।
- आवेदक का राजस्थान पशु चिकित्सा परिषद. में दिनांक 1 अगस्त 2022 से पूर्व का स्थाई पंजीयन प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- आवेदक 01.06.2002 को या इसके पश्चात तीसरी संतान होने पर नियुक्ति हेतु पात्र नहीं होगा।
- आवेदक दिनांक 1 जून 2022 को न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पिछडा वर्ग/अति पिछडा वर्ग/महिलाओं (विधवा एवं परित्यक्ता महिला सहित) को नियमानुसार आयु सीमा में छूट देय होगी।
- आवेदन पत्र के साथ अभ्यर्थी को सम्बन्धित शैक्षणिक योग्यता सम्बन्धी प्रमाण पत्र एवं अंकतालिका (10वीं, 12वीं, तथा स्नातक)/जाति प्रमाण पत्र/मूल निवास प्रमाण पत्र/ विवाह पंजीयन प्रमाणपत्र/राजस्थान पशु चिकित्सा परिषद का स्थाई पंजीयन प्रमाण पत्र (दिनांक 1 अगस्त 2022 से पूर्व का) की सत्यापित प्रतियां एवं पृथक राजपत्रित अधिकारियों से लिये गये दो चरित्र प्रमाण पत्र, जो 6 माह से पूर्व के नहीं हों, मूल रूप में संलग्न करना आवश्यक है। मूल आवेदन पत्र के साथ मूल दस्तावेज एवं 2 अतिरिक्त सेट (फोटो प्रति) जमा कराना जरुरी होगा।
- चयनित आवेदकों को नियत पारिश्रमिक के रूप में रूपये 39,300/- प्रतिमाह के अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार का भत्ता/वार्षिक वेतन वृद्वि/वरिष्ठता आदि का लाभ देय नहीं होगा।
- आवेदकों का पदस्थापित जिले से अन्यत्र जिले में स्थानान्तरित नहीं किया जाएगा।
- चयनित पशु चिकित्सा अधिकारी को किसी प्रकार का अवकाश देय नहीं मिलेगा।
- कार्मिक (क-2) विभाग के परिपत्र दिनांक 04.10.2013 के अनुसरण में अभ्यर्थी द्वारा धूम्रपान एवं गुटका सेवन नहीं करने का वचनबंध (Undertaking) दी जावेगी।
- कार्मिक विभाग के परिपत्र दिनांक 30 जून 2022 के अनुसार आवेदक के विवाहित होने की स्थिति में आवेदक से विवाह पंजीकरण की सूचना/दहेज नहीं लिये जाने का शपथ पत्र लिया जाना अनिवार्य होगा।
- आवेदक को निर्धारित प्रपत्र में शपथ पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। (राशि रूपये 100/- के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प एवं नोटरी द्वारा प्रमाणित)
- चयनित अभ्यर्थी को नियुक्ति आदेश जारी होने की दिनांक से 5 दिवस की अवधि में पद स्थापन स्थान पर अपनी उपस्थिति देनी होगी। अन्यथा उसका चयन/नियुक्ति आदेश स्वतः ही निरस्त मानते हुये प्रतीक्षा सूची से अन्य योग्य अभ्यर्थी को नियुक्ति दी जावेगी। जिस पर किसी भी प्रकार का आक्षेप मान्य नहीं होगा।
- पूर्व में पशुपालन विभाग में आवश्यक अस्थायी आधार पर कार्यरत कार्मिक इस भर्ती हेतु पात्र नहीं होंगे, आवश्यक अस्थायी आधार पर कार्यरत कार्मिक द्वारा आवेदन किये जाने पर उनकों भविष्य में होने वाली नियमित भर्ती हेतु अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा।
Important Links
Notification Release date |
15/08/2022 |
Interview Date |
24/08/2022 and 25/08/2022 |
Application form | |
Official Notification |
Click Here |
Official Website | |
Join WhatsApp Group |
Rajasthan Pashupalan Vibhag Bharti 2022 में आवेदन कैसे करना होगा?
Rajasthan Pashupalan Vibhag Bharti 2022 में आवेदन ऑफलाइन माध्यम से कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर करना होगा।
Rajasthan Pashupalan Vibhag Bharti 2022 में आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
Rajasthan Pashupalan Vibhag Bharti 2022 में आवेदन 24 और 25 अगस्त 2 दिन स्वयं उपस्थित होकर करना होगा।