Rajasthan GNM Admission form 2022 राजस्थान जीएनएम कोर्स 2022 के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी 17 अक्टूबर से करें आवेदन: Rajasthan GNM Admission Form 2022, Rajasthan GNM Course Application Form 2022, Rajasthan GNM Nursing Online Form 2022 www.rncjaipur.org राजस्थान जीएनएम कोर्स 2022 के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राजस्थान चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा द्वारा यह नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके तहत जीएनएम ऐडमिशन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान जीएनएम एडमिशन के लिए अभ्यार्थी काफी समय से इंतजार कर रहे थे। जिसे देखते हुए राजस्थान सरकार के द्वारा ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राजस्थान जीएनएम कोर्स 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। ऐडमिशन के लिए आवेदन आप 17 अक्टूबर से 10 नवंबर 2022 तक कर सकते हैं। यदि आप भी राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन के लिए आवेदन करना चाहते है। तो नीचे दी गई जानकारी को फॉलो करें।
Rajasthan GNM Admission form 2022 Application Fee
राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन फॉर्म 2022 के तहत अति पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों का आवेदन शुल्क 220 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों का आवेदन शुल्क 110 रुपए रुपए रखा गया है।
Rajasthan GNM Admission form 2022 Age Limit
- राजस्थान जीएनएम एडमिशन फॉर्म 2022 के लिए पुरुषों की आयु 17 से 28 वर्ष के मध्य तथा महिलाओं की आयु 17 से 34 वर्ष के मध्य रखी गई है।
- अनुसूचित जाति/जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- विभागीय कोटे में प्रवेश हेतु स्थाई कार्मिक अभ्यर्थीयों की अधिकतम आयु 35 वर्ष होगी तथा स्थाई महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की अधिकतम आयु 40 वर्ष होगी।
- सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) अति पिछड़ा वर्ग (MBC) एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग(EWS) के अभ्यर्थियों के लिए 40% तथा अनुसूचित जाति जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 35% न्यूनतम प्राप्तांक अनिवार्य है।
- जन्मतिथि के प्रमाण हेतु सेकेंडरी उत्तीर्ण परीक्षा के अंक तालिका प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति ऑनलाइन आवेदन के साथ स्कैन कर अपलोड करनी होगी।
Rajasthan GNM Admission form 2022 Educational Qualification
- वर्तमान में आईएनसी/राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10 + 2 होगी।
- जीव विज्ञान वर्ग (फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा बॉयलोजी विषय) से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी।
- सामान्य अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यार्थियों के लिए 40% तक तथा अनुसूचित जनजाति के अभ्यार्थियों के लिए 35% प्राप्तांक अनिवार्य है।
- यदि जीव विज्ञान के अभ्यार्थी उपलब्ध नहीं हो पाते हैं तो अन्य विषय वर्ग के विद्यार्थियों को प्रवेश हेतु उसी जाति वर्ग में विचार किया जाएगा।
Rajasthan GNM Admission form 2022 Selection Process
राजस्थान जीएनएम कोर्स 2022 के तहत आवेदन करने के बाद विभाग द्वारा तैयार की गई राज्य स्तरीय मेरिट के आधार पर ऑनलाइन काउंसलिंग के पश्चात योग्य अभ्यर्थियों को उनके विकल्प अनुसार प्रशिक्षण केंद्रों में खाली सीट अलॉटमेंट की जाएगी।
राजस्थान जीएनएम कोर्स 2022 कितने समय का होगा
राजस्थान जीएनएम कोर्स का समय 3 वर्ष होता है जिसमें 6 महीने की इंटरशिप भी शामिल है। जीएनएम प्रशिक्षण की अवधि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत स्थाई कर्मियों के लिए 3 वर्ष निर्धारित की गई है।
How to Apply Rajasthan GNM Admission form 2022
राजस्थान जीएनएम 2022 के तहत अभ्यार्थी आवेदन शुल्क का भुगतान करके ईमित्र या ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2022 रखी गई है। यदि आप भी राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो हमारे द्वारा नीचे बताइए प्रोसेस को फॉलो करें जिससे कि आप आसानी से राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
- सर्वप्रथम आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट www.rncjaipur.org को ओपन कर लेना है।
- वेबसाइट ओपन करने के बाद राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन 2022 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पढ़ना है तथा अप्लाई के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारियों को भरना है तथा अपने डॉक्यूमेंट, फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने है।
- जिसके बाद आपको अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। तथा आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- और अंत में आपको आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर रख लेना है।
Important Links
Start Rajasthan GNM Admission form 2022 |
17/10/2022 |
Last Date GNM Online Application form |
10/11/2022 |
Apply Online | |
Official Notification |
Click Here |
Official Website | |
Join WhatsApp Group |
Rajasthan GNM Admission form 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से भर सकते हैं?
राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन फॉर्म 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अक्टूबर 2022 से शुरू हो होंगे।
Rajasthan GNM Admission form 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब तक भरे जा सकते हैं?
राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन फॉर्म 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 नवंबर 2022 तक भरे जा सकते हैं।
Rajasthan GNM Admission form 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन किस तरह करें?
राजस्थान जीएनएम ऐडमिशन फॉर्म 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण प्रोसेस और आवेदन लिंक ऊपर उपलब्ध करवा दिया है।