Rajasthan BSTC 2022 Application Form राजस्थान बीएसटीसी एप्लीकेशन फॉर्म 2022 की संपूर्ण जानकारी यहां देखें: Rajasthan BSTC 2022 Pre D.El.Ed. Exam Application Form, Exam Date, Syllabus & Exam Pattern apply online at predeled.com, Rajasthan BSTC Application Form 2022, Exam Date, Syllabus, Rajasthan Pre D.El.Ed Entrance Exam 2022 Application Form panjiyakpredeled.in राजस्थान में बीएसटीसी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान बीएसटीसी 2022 ऑनलाइन आवेदन की तिथि जारी कर दी गई है। राजस्थान के 12वीं पास अभ्यर्थी काफी समय से इसकी प्रतीक्षा कर रहे थे। प्रारंभिक शिक्षा में तृतीय श्रेणी शिक्षक लेवल वन के पदों पर लगने के लिए 2 वर्षीय डिप्लोमा का होना अनिवार्य है। 2 वर्षीय डिप्लोमा यानी डीएलएड में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्री D.El.Ed के आधार पर किया जाता है। राजस्थान में बीएसटीसी को अब डीएलएड के नाम से जाना जाता है। राजस्थान बीएसटीसी के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अगस्त से 7 सितंबर 2022 तक भरे जा सकते हैं। लेकिन विद्यार्थियों को एप्लीकेशन फीस का भुगतान 6 सितंबर 2022 तक ही करना होगा। राजस्थान बीएसटीसी 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन बीएसटीसी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ही करना होगा। राजस्थान Pre. D.El.Ed एग्जाम 2022 की योग्यता, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, सिलेक्शन प्रोसेस, सिलेबस और एग्जाम पैटर्न सहित संपूर्ण जानकारी नीचे उपलब्ध करवा दी गई है। लेकिन अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन को भी जरूर देखें। यदि बीएसटीसी आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई है, तो अभ्यर्थी 8 सितंबर से 11 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन करेक्शन कर सकते हैं। अभ्यर्थी बीएसटीसी की ऑफिशल वेबसाइट पर करेक्शन पैनल में अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से संशोधन कर सकते हैं.
Rajasthan BSTC 2022 Application Form
राजस्थान के 372 D.El.Ed कॉलेजों की 25000 सीटों पर एडमिशन के लिए इस बार प्री डीएलएड एग्जाम सितंबर 2022 में आयोजित किया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए अनिवार्य 2 वर्षीय अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान बीकानेर में प्री बीएसटीसी एग्जाम की तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एग्जाम डेट का नोटिस जारी किया जाएगा। राजस्थान बीएसटीसी 2022 यानी प्री D.El.Ed एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन फॉर्म 19 अगस्त 2022 से शुरू हो रहे हैं। मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्री डीएलएड एग्जाम के लिए पात्र होंगे। पिछले साल यह परीक्षा 31 अगस्त को आयोजित की गई थी जिसमें राजस्थान के लगभग 4.33 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इस बार अभ्यर्थियों की संख्या थोड़ी बढ़ सकती है। राजस्थान बीएसटीसी के लिए आवेदन 19 अगस्त से 7 सितंबर 2022 तक किए जा सकते हैं. जबकि एप्लीकेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2022 तक रखी गई है.
Rajasthan BSTC 2022 Age Limit
राजस्थान बीएसटीसी 2022 में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसमें आयु की गणना 1 जुलाई 2022 के आधार पर की जाएगी। विधवा तलाकशुदा एवं परिपक्वता महिलाओं एवं राजकीय शिक्षकों के लिए अधिकतम आयु सीमा का कोई भी बंधन नहीं रखा गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस और महिलाओं के लिए राजस्थान राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
Rajasthan BSTC 2022 Online Application Fee
डीएलएड सामान्य अथवा डीएलएड संस्कृत में से किसी एक पाठ्यक्रम हेतु आवेदन शुल्क 400 रुपए रखा गया है। जबकि दोनों पाठ्यक्रमों हेतु आवेदन शुल्क 450 रुपए रखा गया है। आवेदन शुल्क सभी अभ्यर्थियों के लिए समान रखा गया है।
- डीएलएड सामान्य अथवा डीएलएड संस्कृत में से किसी एक पाठ्यक्रम प्रवेश हेतु एप्लीकेशन फीस : ₹400 For All Category
- डीएलएड सामान्य और डीएलएड संस्कृत दोनों पाठ्यक्रमों हेतु एप्लीकेशन फीस : ₹450 For All Category
Rajasthan Pre BSTC form 2022 Education Qualification
राजस्थान बीएसटीसी एप्लीकेशन फॉर्म 2022 भरने के लिए अभ्यर्थी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष होना चाहिए। इसमें सामान्य वर्ग हेतु 12वीं में न्यूनतम 50% अंक एवं अन्य सभी आरक्षित वर्गों के लिए न्यूनतम 45% अंक होना अनिवार्य है.
शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम |
डीएलएड पाठ्यक्रम (सामान्य/ संस्कृत) 2022 |
सामान्य वर्ग |
50% |
OBC, MBC, EWS, SC, ST, दिव्यांग, सामान्य वर्ग की विधवा/ परित्यक्ता/ तलाकशुदा महिलाएं |
45% |
Rajasthan BSTC 2022 Exam Pattern
राजस्थान प्री D.El.Ed एक्जाम पेपर को चार खंडों में विभाजित किया गया है। इसमें प्रत्येक खंड में 50 प्रश्न रखे गए हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का रखा गया है। इस प्रकार राजस्थान बीएसटीसी का पेपर कोड 600 अंक का होगा। इसमें प्रश्नों की कुल संख्या 200 होगी। राजस्थान बीएसटीसी एग्जाम में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को 3 घंटे का समय मिलेगा। क्वेश्चन बुकलेट्स में सभी क्वेश्चन बहुविकल्पीय ओएमआर शीट आधारित होंगे।
- Rajasthan BSTC 2022 Exam : Offline
- Total Duration : 3 hours
- Type of questions : MCQ Type
- Every correct answer : 3 Marks
- Total No. of Questions : 300
- Total Marks : 600 Marks
- Negative Marking : No Negative Marking
खंड |
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
A |
मानसिक योग्यता | 50 | 150 |
B | राजस्थान की सामान्य जानकारी | 50 |
150 |
C |
शिक्षण अभिक्षमता | 50 | 150 |
D |
अंग्रेजी |
20 |
60 |
संस्कृत | 30 |
90 |
|
हिंदी | 30 |
90 |
प्रश्न पत्र के पहले खंड में मानसिक योग्यता के 50 प्रश्न, दूसरे खंड में राजस्थान की सामान्य जानकारी के 50 प्रश्न, तीसरे खंड में शिक्षण अभिक्षमता के 50 प्रश्न होंगे। लेकिन चौथे खंड में अंग्रेजी के 20, संस्कृत के 30 और हिंदी के भी 30 प्रश्न होंगे। चतुर्थ पार्ट में अंग्रेजी के प्रश्न सभी के लिए करने अनिवार्य होंगे. जबकि संस्कृत का भाग प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा संस्कृत पाठ्यक्रम वाले अभ्यर्थियों को हल करना होगा। जबकि हिंदी के प्रश्न प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा सामान्य पाठ्यक्रम वाले अभ्यर्थियों को हल करना होगा। लेकिन जिन्होंने दोनों पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया है उन्हें संस्कृत वाला भाग हल करना होगा। इसके अलावा विद्यार्थी राजस्थान बीएसटीसी 2022 एग्जाम पैटर्न और सिलेबस की जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
Rajasthan BSTC Exam Syllabus 2022
(अ) Mental Ability (मानसिक योग्यता) : (50 प्रश्न)
Reasoning (तार्किक योग्यता), Analogy (दो वस्तुओं की आंशिक समानता या समरूपता), Discrimination (विभेदीकरण), Relationship (सम्बन्धता), Analysis (विश्लेषण), Logical Thinking (तार्किक चिन्तन).
(ब) General Awareness of Rajasthan (राजस्थान की सामान्य जानकारी) : (50 प्रश्न)
Historical Aspect (ऐतिहासिक पक्ष), Political Aspect (राजनैतिक पक्ष), Art, Culture and Literature Aspect (कला, संस्कृति और साहित्य पक्ष), Economic Aspect (आर्थिक पक्ष), Geographical Aspect (भौगोलिक पक्ष), Folk Life (लोक जीवन), Social Aspect (सामाजिक पक्ष), Tourism Aspect (पर्यटन पक्ष).
(स) Teaching Aptitude (शिक्षण अभिक्षमता) : (50 प्रश्न)
Teaching Learning (शिक्षण अधिगम), Leadership Quality (नेतृत्व गुण), Creativity (सृजनात्मकता), Continuous and Comprehensive Evaluation (सतत एवं व्यापक मूल्यांकन), Communication Skills (संप्रेषण कौशल), Professional Attitude (व्यावसायिक अभिवृत्ति) Social Sensitivity (सामाजिक संवेदनशीलता).
(द) Language Ability (भाषा योग्यता) : (50 प्रश्न)
1. English – (20 प्रश्न)
Comprehension, Narration, Spotting Errors, Prepositions, Articles, Connectives, Correction of Sentences, Kind of Sentences, Sentence Completion, Tense, Vocabulary, Synonym, Antonym, One Word Substitution, Spelling Errors.
2. Sanskrit (संस्कृत) – (30 प्रश्न)
(केवल प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (D.El..Ed.) संस्कृत पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए) स्वर, व्यंजन, (उच्चारण स्थान), शब्द रूप (अकारान्त पुल्लिंग, अकरान्त स्त्रीलिंग, नपुंसकलिंग) धातुरूप (लट्लकार, लोटलकार, लड्.लकार एवं विधिलिंगलकार), उपसर्ग एवं प्रत्यय, संधि (स्वर, व्यंजन एवं विसर्ग संधि), समास (तत्पुरूष, द्विगु एवं कर्मधारय समास), लिंग एवं वचन, विभक्तियां एवं कारक ज्ञान
अथवा
3. Hindi (हिन्दी) – (30 प्रश्न)
शब्द ज्ञान-पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द । युग्म शब्द, वाक्य विचार, शुद्धीकरण (शब्द शुद्धि एवं वाक्य शुद्धि), मुहावरे एवं कहावतें, संधि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय, वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द.
Rajasthan BSTC 2022 Exam Date
प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए जरूरी 2 वर्षीय अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रम डीएलएड में प्रवेश के लिए पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं राजस्थान बीकानेर ने प्री D.El.Ed एक्जाम 2022 को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजस्थान प्री D.El.Ed एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन सितंबर 2022 के अंत तक किया जाएगा। पिछली बार राजस्थान बीएसटीसी के लिए एग्जाम 31 अगस्त 2022 को आयोजित किया गया था। इस बार यह एग्जाम सितंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। राजस्थान बीएसटीसी 2022 की एग्जाम डेट घोषित होने पर इसकी जानकारी यहां पर भी अपडेट कर दी जाएगी।
Rajasthan BSTC Exam 2022 Admit Card
राजस्थान बीएसटीसी एग्जाम के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 1 सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे। राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड 2022 अभ्यर्थियों को ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड करने होंगे। परीक्षा के समय विद्यार्थियों को अपना एडमिट कार्ड और एक फोटो युक्त मूल पहचान पत्र साथ लेकर जाना होगा। एडमिट कार्ड के बिना अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड 2022 निकालने के लिए अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। इसलिए अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट संभाल कर रखें। इसके अलावा राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड 2022 अभ्यर्थी एग्जाम डेट से 1 सप्ताह पहले ऑफिशल वेबसाइट से डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
Rajasthan Pre BSTC 2022 Counseling & Cut Off Marks
राजस्थान बीएसटीसी 2022 के लिए एग्जाम सितंबर 2022 के अंत तक आयोजित किया जाएगा। राजस्थान बीएसटीसी एग्जाम 2022 सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की जानकारी ऊपर दे दी गई है। अभ्यर्थी राजस्थान प्री D.El.Ed एंट्रेंस एग्जाम में जितने नंबर प्राप्त करेंगे उसी के आधार पर अभ्यर्थियों को कॉलेजों का आवंटन किया जाएगा। राजस्थान प्री D.El.Ed एग्जाम में जिस व्यक्ति के जितने अधिक नंबर होंगे उसे उसकी पसंद का कॉलेज मिलने के उतने ही अधिक चांस बढ़ जाएंगे। राजस्थान बीएसटीसी की प्रथम लिस्ट में कटऑफ 400 नंबर के आस-पास रहती है। राजस्थान बीएसटीसी में खाली सीटों की संख्या को देखते हुए दो से तीन बार वेटिंग लिस्ट भी जारी की जाती हैं। जिन विद्यार्थियों के नंबर अच्छे नहीं होते हैं उन्हें उनकी पसंदीदा कॉलेज नहीं मिल पाती है अथवा उन्हें कॉलेज दूर प्राप्त होती है। राजस्थान प्री D.El.Ed एंट्रेंस रिजल्ट के बाद काउंसलिंग करवाई जाती है। इसके लिए सभी अभ्यर्थियों को काउंसलिंग करवानी चाहिए क्योंकि यदि कॉलेज आवंटित नहीं होती है, तो काउंसलिंग फीस ₹3000 वापस मिल जाती है।
How to Apply Rajasthan BSTC 2022 Application form
राजस्थान बीएसटीसी 2022 एप्लीकेशन फॉर्म के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। राजस्थान प्री D.El.Ed एप्लीकेशन फॉर्म 2022 की प्रक्रिया नीचे दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दी गई स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को फॉलो करते हुए राजस्थान बीएसटीसी एप्लीकेशन फॉर्म 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले राजस्थान बीएसटीसी की ऑफिशल वेबसाइट को ओपन करना है।
- इसके बाद प्री D.El.Ed 2022 एप्लीकेशन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके पश्चात एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरनी है। आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद अंत में इसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
Important Links
Start Rajasthan BSTC 2022 Application form |
19/08/2022 |
Last Date Rajasthan BSTC 2022 Application form |
7/09/2022 |
Rajasthan BSTC Application form Correction date 2022 |
08/09/2022 to 11/09/2022 |
Form Correction Notification |
Click Here |
Apply Form Correction | |
Official Notification |
Click Here |
Official Website | |
Join WhatsApp Group |
Rajasthan BSTC 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब तक भरे जा सकते हैं?
राजस्थान बीएसटीसी 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अगस्त से 7 सितंबर 2022 तक भरे जा सकते हैं।
Rajasthan BSTC 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन किस तरह करें?
राजस्थान बीएसटीसी 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक ऊपर दिया है।