WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2023 राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2023 राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी: Rajasthan Anganwadi Recruitment 2023 Application form राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, शिशु पालना गृह कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई हैं. इस पद के योग्य सभी इच्छुक पात्र उम्मीदवारों को जिला अनुसार अलग अलग नोटिफिकेशन में दी गई तारीखे में आवेदन कर सकते हैं. आप राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2023 में आवेदन करने के लिए राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करने की पूरी प्रकिया की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। Rajasthan Anganwadi Recruitment 2023 की पूर्ण विज्ञप्ति / विज्ञापन और आधिकारिक वेबसाइट लिंक की जानकारी नीचे उपलब्ध करवाई है। इस पद के लिए इच्छुक उम्मीदवार जो राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2023 के लिए ऑफलाइन आवेदन करेंगे, उन्हें पूर्ण अधिसूचना की जांच करनी चाहिए। राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती के लिए योग्यता, शैक्षिक मानदंड, आयु सीमा व वेतनमान, महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन शुल्क आदि की संपूर्ण जानकारी नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है। आवेदनकर्ता इस पद के लिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ लें।

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2023 राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2023 के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, शिशु पालन ग्रह कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर भर्ती की जाती है। राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग भर्ती 2023 के लिए राजस्थान आंगनबाड़ी पदों पर भर्तियां होगी। Rajasthan Anganwadi Recruitment 2023 के लिए ऑफलाइन आवेदन की आखिरी तारीख सभी जिलों के अनुसार अलग अलग हैं, इसलिए नीचे दिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ कर आवेदन करें।

Rajasthan Anganwadi Vacancy 2023 Application Fee

राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को कोई भी शुल्क देय नहीं करना होगा। यानी इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी नि:शुल्क आवेदन कर सकता हैं।

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2023 Age Limit

राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 40 वर्ष होनी चाहिए। तथा इस भर्ती में अनुसूचित जाति, जनजाति, विधवा, न्यायिक तलाकशुदा, परित्यक्ता एवं विशेष योग्यजन नियमानुसार आयु में विशेष छूट दी जाएगी। यानी इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धरित की गई हैं

Rajasthan Anganwadi Bharti 2023 Educational Qualification

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता / मिनी कार्यकर्ता / शिशु पालना गृह कार्यकर्ता पद के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  • सहायिका पद के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2023 Required Documents

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2023 के लिए नीचे बताये गये निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स होनी चाहिए।

  • 10वीं कक्षा / 12वीं कक्षा मार्कशीट या इसके समकक्ष शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र।
  • मूल निवास प्रमाण पत्र या जनआधार कार्ड या राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र।
  • कार्यानुभव प्रमाण पत्र।
  • अनुभव संबंधी प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • सहायिका / आशा सहयोगिनी / साथिन के पद के लिए 1 वर्ष का कार्य अनुभव प्रमाण पत्र / ज्योति योजना लाभार्थी होने का प्रमाण पत्र।
  • आरएससीआईटी या पीजीडीसीए या एएनएम या जीएनएम या आयुर्वेद नर्सिंग संबंधी प्रमाण पत्र।
  • विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा संबंधी प्रमाण पत्र।
  • अन्य ऐसा कोई प्रमाण पत्र जिससे आवेदन लाभ ले सकता हो।

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2023 Necessary Guidelines

  • ग्रामीण क्षेत्र में आवेदनकर्त्ता महिला का जिस आंगनबाड़ी केंद्र के लिए आवेदन कर रही है, उस राजस्व ग्राम या वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है।
  • शहरी क्षेत्र में आवेदनकर्त्ता वाली महिला जिस आंगनबाड़ी केंद्र के लिए आवेदन कर रही हैं वे उस वार्ड की निवासी होनी जरुरी हैं।
  • यदि आवेदक महिला विधवा एवं तलाकशुदा, परित्यक्ता है तो उस अभ्यर्थी का ससुराल एवं माईका दोनों जगह की मूल निवासी माना जाएगा।
  • आवेदक करने वाली महिला पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता उत्तीर्ण के साथ ही विवाहित होना भी जरुरी है।
  • आवेदक करने वाली महिला के घर में शौचालय अनिवार्य रूप से होना चाहिए तथा उसका नियमित रूप से उपयोग संबंधी घोषणा पत्र संग्लन करना जरुरी होगा।
  • आवेदन करने वाली विधवा महिला को अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र तथा पुनर्विवाह नहीं करने की घोषणा पत्र देना होगा। तथा तलाकशुदा एवं परित्यक्ता वाली स्थिति में सक्षम स्तर से जारी आदेश की छाया प्रति एवं पुनर्विवाह नहीं करने की घोषणा का अंकन आवेदन में करना होगा।
  • विशेष योग्यजन होने की स्थिति में विशेष प्रमाण पत्र सक्षम स्तरीय चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया होना चाहिए।
  • Rajasthan Anganwadi Recruitment 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण गाइडलाइंस नीचे दिए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

How to Apply Rajasthan Anganwadi Recruitment 2023

हम आपको यहाँ राजस्थान महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2023 के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें इसके बारे में बताने जा रहे हैं। Rajasthan Anganwadi Recruitment 2023 के लिए आवेदन ऑफलाइन मोड में लिए जायेंगे। महिलाये अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म को अपने जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय से नि:शुल्क में प्राप्त कर सकती हैं। इसके बाद अभ्यर्थियों से पूछी गई सभी जानकारी आवेदन पत्र में सही और स्पष्ट रूप से भरें। उसके बाद आवेदन फॉर्म में आधिकारिक नोटिफिकेशन में बताये गये सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी संग्लन करके संबंधित महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में व्यक्तिगत जाकर या रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेज सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन पत्र को जमा करवाने के बाद उसकी रसीद अवश्य प्राप्त करें।

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2023 का आयोजन जिला स्तर पर किया जाता है इस भर्ती का नोटिफिकेशन जिला वाइज अलग-अलग जारी किया जाता है अभ्यर्थी अपने जिले के लिए आंगनबाड़ी भर्ती की अंतिम तिथि अपने जिले के अधिकारिक नोटिफिकेशन से देख सकता है। राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2023 के तहत जिन जिलों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है. उनके आधिकारिक नोटिफिकेशन नीचे उपलब्ध करवा दिए हैं.

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2023 Important Links

Start Rajasthan Anganwadi Vacancy 2023 Check Notification
Last Date Online Application form Check Notification
Download Application Form Click Here

 

Official Notification

Rajsamand District

Jaipur District

Baran District

Tonk District

Jalore District

Jodhpur District

Official Website Click Here
Join WhatsApp Group Click Here
Join Telegram Click Here

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2023 के लिए ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2023 के लिए हर जिलेवार की अलग अलग अंतिम तिथि हैं।

Rajasthan Anganwadi Recruitment 2023 के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की समस्त जानकारी ऊपर दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Scroll to Top