WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए आवेदन शुरू

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए आवेदन शुरू: Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana Online Registration हमारे देश मे शिशु मृत्यु दर बहुत ज्यादा है, और कभी कभी बच्चे को जन्म देने मे माँ की भी अकस्मात मौत हो जाती है, जिसके पीछे कहीं न कहीं बच्चे की माँ को सही तरीके से पोषण न मिलना या समय समय पर पेट के अंदर पल रहे बच्चे की जाँच न कराना सबसे बड़ा कारण होता है। देश मे शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए भारत सरकार ने Pradhanmantri Matru Vandana Yojana की शुरुआत की, जिसका एक ही लक्ष्य है। शिशु मृत्यु दर और गर्भवती महिलाओं की मृत्यु मे कमी लाना। PM Matru Vandana Yojana के आवेदन फॉर्म भरने पर गर्भवती महिला को उसके बैंक अकाउंट मे डायरेक्ट पैसे आएंगे जिससे वो अपना और अपने होने वाले बच्चे का ख्याल रख सके।

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए आवेदन शुरू

PM Matru Vandana Yojana Details

Pradhanmantri Matru Vandana Yojana के अंतर्गत भारत सरकार गर्भवती महिलाओं को ₹5000 बैंक मे ट्रांसफर करेगी, जिससे उनके स्वास्थ्य पर कोई प्रभाव न पड़े। इस योजना के आवेदन फॉर्म आपको आंगनबाड़ी केंद्र से मिल जायेगे। आवेदन फॉर्म को भरकर आपको इसे अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जमा करना होगा। इस योजना मे भारत सरकार के अधीन महिला एवं स्वास्थ्य विकास मंत्रालय नोडल एजेंसी की तरह काम कर रही है। PM Matru Vandana Yojana मे केवल वहीं महिलाएं आवेदन कर सकती है जिनकी उम्र 19 या उससे अधिक है। इस योजना के अनुसार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा दिया गया पैसा गर्भवती महिला के पहले जीवित बच्चे की देखभाल के लिए मिलेगा।

  • पहली किस्त: 1000 रुपए गर्भावस्था के पंजीकरण के समय
  • दूसरी किस्त: 2000 रुपए,यदि लाभार्थी छह महीने की गर्भावस्था के बाद कम से कम एक प्रसवपूर्व जांच कर लेते हैं।
  • तीसरी किस्त: 2000 रुपए, जब बच्चे का जन्म पंजीकृत हो जाता है और बच्चे को BCG, OPV, DPT और हेपेटाइटिस-B सहित पहले टीके का चक्र शुरू होता है.
  • नोट -तीनों किश्ते गर्भवती महिला के खाते में जायेगी.

PM Matru Vandan Yojana (PMMVY) Eligibility

Pradhanmantri Matru Vandan Yojana का लाभ नीचे दिए गए लोगों को मिलेगा:-

  1. इसका लाभ खासकर उन लोगों के लिए मिलेगा जो गर्भवती महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त नहीं है और वो अपने गर्भवस्था स्वास्थ्य का ख्याल आर्थिक तंगी के कारण नहीं रख सकती।
  2. योजना का लाभ सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं नहीं उठा सकती।
  3. गर्भवती महिला की उम्र कम से कम 19 वर्ष होनी चाहिए, इससे कम उम्र की गर्भवती महिलाओ को ये सुविधा नहीं मिल पायेगी।
  4. बाक़ी सभी महिलाएं इस योजना का लाभ आसानी से उठा सकती है।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY) निम्न श्रेणी के गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए लागू नहीं होगी:-

  1. जो केंद्रीय या राज्य सरकार या किसी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के साथ नियमित रोजगार में हैं।
  2. जो किसी अन्य योजना या कानून के तहत समान लाभ प्राप्तकर्ता हैं।

PM Matru Vandana Yojana Documents

Prdhanmatri Matru Vandana Yojana मे आवेदन करने के लिए आपके पास नीचे दिए गए डाक्यूमेंट्स होना चाहिए:-

  1. राशन कार्ड
  2. बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  3. बैंक खाते का पासबुक
  4. माता पिता का पहचान पत्र

How to Apply for PM Matru Vandana Yojana

अगर आप प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में शामिल होना चाहते हैं नीचे दिए गए प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

  1. सबसे पहले आपको Prdhanmatri Matru Vandana Yojana मे आवेदन करने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ऑफिसियल साइट पर जाना होगा।
  2. यहाँ आपको लॉग इन फॉर्म दिखाई देगा, जिसमें आपको पूछी गई सभी जानकारी सही सही भरनी होगी।
  3. मांगे गए सभी डाक्यूमेंट्स को स्कैन करके अटैच करना होगा।
  4. इसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  5. लॉग इन के बाद आप इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते है।
  6. इसके बाद आपको यह फॉर्म प्रिंट करके रख लेना होगा जो आगे चलकर आपके काम आ सकता है।
  7. हाल ही मे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इस योजना के फॉर्म भरने के लिए ‘उमंग एप’ लांच किया है, जहां बड़ी आसानी से आवेदन फॉर्म भरे जा सकते है।
  8. आप इस योजना का आवेदन फॉर्म ऑफलाइन भी भर सकते है, जिसके लिए आपको अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर जाना होगा।
  9. फ़िर वहाँ से इस योजना का फॉर्म आंगनबाड़ी मित्र की सहायता से लेना होगा।
  10. जिसे भरकर उसके साथ मांगे गए सभी डाक्यूमेंट्स को संलग्न करके आपको अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जमा करना होगा।
  11. फ़िर आपके बैंक खाते मे करीब 1 से 2 हफ्ते इंतज़ार करने के बाद पैसे आ जाएंगे, जिससे आप नवजात शिशु का ख्याल अच्छे से रख सके।

PM Matru Vandana Yojana Helpline Update

Pradhanmantri Matru Vandan Yojana का हाल मे ही हेल्पलाइन नंबर बदल दिया गया है। जारी सूचना के मुताबिक पहले यह नंबर 7998799804 था जो अब बदलकर 104 हो गया है। इस नंबर पर योजना से संबंधित कोई भी पूछताछ कर सकते है, साथ ही अगर इस योजना को लेकर कोई शिकायत है तो आप उसे भी दर्ज करा सकते है।

Q1. PM Matru Vandana Yojana मे आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र क्या है?

उत्तर : इस योजना मे अप्लाई करने के लिए न्यूनतम उम्र 19 वर्ष है।

Q2. Pradhanmantri Matru Vandana Yojana मे कुल कितनी धनराशि मिलती है?

उत्तर : इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिला को 5000₹ की धनराशि मिलती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Scroll to Top