PNB Recruitment 2022 पंजाब नेशनल बैंक में 100 से अधिक पदों पर भर्ती, 60-70 हजार तक मिलेगा वेतन: पंजाब नेशनल बैंक ने फायर सेफ्टी ऑफिसर और मैनेजर सिक्योरिटी के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। अभ्यर्थियों के लिए पंजाब नेशनल बैंक में कैरियर बनाने का यह अच्छा अवसर है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार फायर सेफ्टी ऑफिसर के 23 पदों पर और मैनेजर सिक्योरिटी के 80 पदों पर भर्ती निकाली गई है। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा यह भर्ती 103 पदों के लिए आयोजित होगी। इस भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी पंजाब नेशनल बैंक की ऑफिशल वेबसाइट से ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजाब नेशनल बैंक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2022 तक रखी गई है। PNB Recruitment 2022 की योग्यता, आयु सीमा, एप्लीकेशन फीस और विस्तृत जानकारी नीचे उपलब्ध करवा दी है। लेकिन अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व अधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक अवश्य देख लें।
PNB Recruitment 2022 Application Fee
पंजाब नेशनल बैंक भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु एप्लीकेशन फीस ₹1003 रखी गई है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों के लिए एप्लीकेशन फीस ₹59 रखी गई है।
PNB Recruitment 2022 Age Limit
पंजाब नेशनल बैंक भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती में आयु की गणना 1 जुलाई 2022 को आधार पर होगी। इस भर्ती में आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
PNB Recruitment 2022 Educational Qualification
Name Of The Post | Educational Qualification |
Fire Safety Officer | 1. B.E.(Fire) from National Fire Service College (NFSC) NagpurOr
2.Four year Graduation Degree(B.Tech/BE or equivalent) in Fire Technology/Fire Engineering/Safety and Fire Engineering from college/university approved by AICTE/UGC 3. Bachelor’s degree from any University recognized by AICTE/UGC |
Manager Security | Bachelor’s degree from any University recognized by AICTE/UGC |
How to Apply PNB Recruitment 2022
पंजाब नेशनल बैंक भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़ ले। इसके बाद आवेदन फॉर्म को अच्छे कागज पर प्रिंट करके पूछी गई सभी जानकारी सही प्रकार से भरें। क्योंकि यदि आवेदन फॉर्म में कोई कमी पाई जाती है तो आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। आवेदन फॉर्म के साथ अपने सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी सेल्फ अटेस्टेड और आवेदन शुल्क पेमेंट रसीद सलंगन करें। इसके पश्चात नोटिफिकेशन में दिए अनुसार लिफाफे में डाल कर दिए गए पते पर अंतिम तिथि तक या इससे पहले पहुंच जाना चाहिए।
Important Links
Start PNB Recruitment 2022 |
5/08/2022 |
Last Date PNB Recruitment 2022 |
30/08/2022 |
Application Form |
Officer (Fire-safety) Manager (Security) |
Official Notification |
|
Official Website | |
Join WhatsApp Group |
PNB Recruitment 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन कब तक भरे जा सकते हैं?
पंजाब नेशनल बैंक भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन अंतिम तिथि 30 अगस्त 2022 तक भरे जा सकते हैं।
PNB Recruitment 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन किस तरह करें?
पंजाब नेशनल बैंक भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया और डायरेक्ट लिंक ऊपर दिया है।