NMMS Scholarship 2023 राष्ट्रीय छात्रवृति योजना के तहत 60,000 रुपए तक छात्रवृत्ति प्राप्त करें ऐसे उठाए लाभ: NMMS Scholarship Online Application Form 2022 National Means Cum Merit Scholarship 2022-23 नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप 2023 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उदयपुर द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। राजस्थान में राजकीय विद्यालयों में कक्षा 8 में पढ़ रहे विद्यार्थी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसमें नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप 2023 के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को नियमानुसार 12000 रुपए प्रति वर्ष की दर से 4 वर्ष तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस परीक्षा के लिए प्रस्तावित तिथि 17 नवंबर 2022 है। विद्यार्थी इस योजना के लिए 20 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन शाला दर्पण पोर्टल पर विद्यालय लॉगिन द्वारा संस्था प्रधान द्वारा भरे जाएंगे।
NMMS Scholarship 2022-23 Application form date
नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप योजना केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति योजना है। नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप योजना 2022 के लिए एग्जाम का आयोजन 17 नवंबर 2022 को किया जाएगा। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को नियमानुसार ₹12000 प्रति वर्ष 4 वर्ष तक छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाएंगे। इस साल सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन विद्यार्थियों के 7वीं कक्षा में न्यूनतम 55% अंक और आरक्षित वर्गों के विद्यार्थियों के 50% अंक होना जरूरी हैं। नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप योजना 2022 के लिए विद्यार्थी के स्कूल के संस्था प्रधान अपनी शाला दर्पण आईडी से पोर्टल ओपन कर आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को अपने स्कूल के संस्था प्रधान को आवश्यक सभी दस्तावेज उपलब्ध करवाने होंगे। नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप एग्जाम 2023 के लिए शाला दर्पण पर विद्यालय लॉगिन से आवेदन 20 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक कर सकते हैं। आवेदन संबंधी विस्तृत दिशा निर्देश शाला दर्पण पोर्टल पर जाकर प्राप्त किए जा सकते हैं।
NMMS Scholarship 2023 Overview
Name of Scholarship | National Means Cum Merit Scholarship |
Launched by | The central government of India |
Category | NMMS Scholarship 2023 |
Academic Year | 2022-23 |
Scholarships | Rs 12000 per annum |
Mode of Application | Online |
Start Form | 20/09/2022 |
Apply Last date | 30/09/2022 |
Exam Date | November 2022 |
Official Website | https://scholarships.gov.in/ |
NMMS Scholarship 2023 Eligibility
नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप 2023 के लिए निम्न योग्यताएं होनी चाहिए।
- अभ्यर्थी इस वर्ष सरकारी स्कूल में कक्षा 8वीं में नियमित अध्ययनरत होना चाहिए।
- विद्यार्थी ने 7वीं कक्षा में न्यूनतम 55% अंक प्राप्त किए हो और आरक्षित वर्गों के लिए न्यूनतम 50% अंक प्राप्त किए हो, वह विद्यार्थी आवेदन कर सकता है।
- विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय 1.50 लाख रुपैया से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसका अभ्यर्थी को आय प्रमाण पत्र देना होगा।
- उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्रवृत्ति को जारी रखने के लिए विद्यार्थी को 10वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक लाना अनिवार्य है।
- कक्षा 12वीं में छात्रवृत्ति को जारी रखने के लिए विद्यार्थी को 11वीं कक्षा में न्यूनतम 55% अंक लाना अनिवार्य है। इसमें आरक्षित वर्गों को 5% की छूट प्रदान की गई है।
NMMS Scholarship 2023 उद्देश्य
नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप एग्जाम 2023 के लिए मुख्य उद्देश्य इस प्रकार है।
- नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता देना है।
- मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना है।
- आठवीं कक्षा के बाद विद्यालय छोड़ने की संख्या को कम करना है।
- विद्यालयों में नौवीं से बारहवीं तक ठहराव में बढ़ोतरी करना है।
- राजकीय विद्यालयों की गुणवत्ता को बढ़ाना और अशिक्षा को समाप्त करना है।
NMMS Scholarship 2023 Required Documents
नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप 2023 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।
- विद्यार्थी की सरकारी स्कूल की सातवीं कक्षा की मार्कशीट होनी चाहिए। जिस में न्यूनतम 55% अंक प्राप्त किए हो और आरक्षित वर्गों के विद्यार्थियों के लिए यह 50% है।
- जाति प्रमाण पत्र।
- इनकम सर्टिफिकेट।
- मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड।
- बैंक अकाउंट पासबुक।
- डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
NMMS Scholarship 2023 Benifits
नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप 2023 एग्जाम क्वालीफाई करने पर विद्यार्थियों को ₹12000 प्रति वर्ष की दर से स्कॉलरशिप दी जाएगी। यह स्कॉलरशिप विद्यार्थियों को 4 वर्ष तक दी जाएगी। इस स्कॉलरशिप की राशि विद्यार्थियों के खाते में सीधे ट्रांसफर कर दी जाएगी। इससे विद्यार्थी को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी और उसे पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा। विद्यार्थी को स्कॉलरशिप 8वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक मिलेगी। इस दौरान उसका न्यूनतम प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। स्कॉलरशिप से विद्यार्थी को काफी हद तक आर्थिक मदद और उसकी पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी।
NMMS Scholarship 2023 दिशा निर्देश
NMMS परीक्षा 2022-23 के ऑनलाइन आवदेन के लिए संस्थाप्रधान हेतु दिशा निर्देश इस प्रकार है-
- कक्षा 8 में अध्ययन कर रहे विद्यार्थी के एनएमएमएस एग्जाम हेतु आवेदन करने के लिए संस्थाप्रधान अपनी शाला दर्पण आई-डी से पोर्टल ओपन कर विद्यार्थी को सलेक्ट करें।
- संस्थाप्रधान अपनी शाला दर्पण आई-डी से पोर्टल ओपन कर विद्यार्थी को सलेक्ट करें। संस्थाप्रधान सम्बन्धित विद्यार्थी की चाही गई योग्यताओं को उसके दस्तावेजों से प्रमाणिकरण (Verify) करें। यदि दस्तावेजों की जाँच में कोई जानकारी असत्य पाई जाती है तो संस्था प्रधान इसके लिए जिम्मेदार होंगे।
- संस्थाप्रधान विद्यार्थी के दस्तावेजों से यह सुनिश्चित कर ले कि शाला दर्पण पर भरी गई सूचना सही है।
- विद्यार्थी के निम्नांकित सभी दस्तावेज प्राप्त होने पर यह सुनिश्चित कर ले कि वह पात्र है, उसके बाद ही आवेदन पत्र ऑनलाईन करे।
- जाति प्रमाण पत्र (लागू होने पर आवश्यक)
- 7वीं की अंकतालिका / प्रमाण पत्र (राजकीय विद्यालय से उत्तीर्ण) कक्षा 7 में न्यूनतम उत्तीर्णता प्रतिशत
- सामान्य वर्ग 55%
- अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति / निःशक्तजन हेतु 50%
- यदि राज्य सरकार के आदेशानुसार कक्षा 7th में क्रमोन्नत किया गया है तो न्यूनतम उतीर्णांक अनिवार्य नही है।
- निःशक्तजन प्रमाण पत्र (निःशक्तता-40% या अधिक एवं लागू होने पर आवश्यक)
- आय प्रमाण में अभिभावक / माता-पिता की समस्त स्त्रोतों से प्राप्त आय 1,50,000/- रूपये (1.50 लाख रूपये) से अधिक नहीं होनी चाहिए
- आधार कार्ड प्रति (स्वय द्वारा प्रमाणित)
- आवेदन पत्र भरते समय दी गई प्रविष्ठियों में किसी प्रकार का परिवर्तन होने पर शाला दर्पण पर विद्यार्थियों की प्रोफाईल अपडेट अवश्य करें, आवेदन पत्र पूर्ण करने के बाद संस्थाप्रधान सुनिश्चित कर से इसमें किसी प्रकार की कोई त्रुटि (गलती) तो नहीं रह गयी है।
- संस्थाप्रधान को ऑनलाइन आवेदन शालादर्पण के माध्यम से करना हैं। ऑनलाइन तरीके से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- संस्था प्रधान को सभी विद्यार्थियों की फीस एक साथ ऑनलाइन यूपीआई ऐप / नेट बैकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जमा करानी है। आवेदन शुल्क जमा होने के बाद फाइनल सबमिट होगा। आवेदन करने के बाद हार्डकॉपी निकाल कर आवश्यक दस्तावेज लगाएँ।
- आवेदन पत्र पर निर्धारित स्थान पर संस्थाप्रधान और विद्यार्थी के हस्ताक्षर करवाये जायें।
- मूल आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी दस्तावेज के साथ विद्यालय में चयनित अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र 5 वर्ष तक व अचयनित अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र 1 वर्ष तक सरक्षित रखे जाये.
- सभी संस्थाप्रधान यह सुनिश्चित कर ले कि विद्यार्थी कक्षा 7th में राजकीय विद्यालय से उत्तीर्ण है तथा वर्तमान में कक्षा 8th में राजकीय विद्यालय में नियमित अध्ययन कर रहा है।
- विद्यार्थी के एनएमएमएस से सम्बन्धित किसी भी प्रकार सूचना सूचना के अधिकार के तहत मांगे जाने पर विद्यालय को उपलब्ध करानी होगी। अतः समस्त आवेदन पत्र मय दस्तावेज विद्यालय स्तर पर सुरक्षित रखें।
- समस्त अद्यतन सूचना के लिए शाला दर्पण पोर्टल का नियमित रूप से अवलोकन करते रहे।
- विद्यार्थी का फोटो लेकर आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी पर लगाकर संस्थाप्रधान प्रमाणित कर प्रवेशपत्र जारी होने पर उस पर भी समान फोटो लगाना सुनिश्चित करावे।
- प्रवेश पत्र पर विद्याथी के हस्ताक्षर एवं फोटो संस्थाप्रधान द्वारा प्रमाणित किया जाना सनिश्चित करें।
- आवेदक के नाम जन्म तिथि और पिता के नाम में आधार कार्ड विद्यालय रिकॉर्ड और शाला दर्पण तथा वर्तनी आदि की दृष्टि से अन्तर नहीं होना चाहिए।
- सभी विद्यार्थियों के आवेदन पत्र मय दस्तावेज फाइल बनाकर सुरक्षित रखें।
- नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की गाइडलाइन की पालना करें।
- NMMS योजना से सम्बन्धित विज्ञप्ति दिशा-निर्देश व आदेश दस्तावेज को फाइल बनाकर सुरक्षित रखें।
- NMMS योजना से सम्बन्धित सभी जानकारी शाला दर्पण पोर्टल व नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर उपलब्ध है।
- RSCERT उदयपुर से पत्राचार करते समय पत्र को जिला शिक्षा अधिकारी (मु.) माध्यमिक द्वारा अप्रेषित कराएं।
- ऑनलाइन आवेदन करने के बाद किसी प्रकार का संशोधन के विकल्प नहीं हैं, अतः त्रुटि रहित आवेदन सबमिट करना सुनिश्चित करें।
NMMS Scholarship 2023 Syllabus & Exam Pattern
नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप योजना 2022 के लिए परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर 2022 को प्रस्तावित है। विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए इस एग्जाम को क्वालीफाई करना होगा। नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप एग्जाम में प्रथम टेस्ट मानसिक क्षमता का होगा। इस मेंटल एबिलिटी टेस्ट में कुल 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें विद्यार्थियों की तर्क क्षमता और आलोचनात्मक संबंधी प्रश्न होंगे। दूसरा टेस्ट शैक्षिक योग्यता का होगा और इसमें भी 90 प्रश्न होंगे। इसमें कक्षा सातवीं और आठवीं के पाठ्यक्रम के अनुसार गणित, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन के प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि विशेष योग्यता वाले बच्चों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
Mental Ability Test (MAT) | This test examines the reasoning abilities and critical thinking of students through 90 multiple-choice questions. Most of the questions may be based on topics like analogy, classification, numerical series, pattern perception, hidden figures. |
Scholastic Aptitude Test (SAT) | SAT consists of 90 multiple-choice questions.
The syllabus of SAT covers the subjects of science, social studies and mathematics as per the syllabus of class 7 and 8. |
How To Apply NMMS Scholarship 2023
नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप 2023 के लिए विद्यार्थी अपने स्कूल के संस्था प्रधान के पास जाकर आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय के संस्था प्रधान शाला दर्पण पोर्टल पर विद्यालय लॉगिन आईडी से 20 सितंबर से 30 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।
- सबसे पहले संस्था प्रधान को शाला दर्पण की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद स्कूल लॉगइन आईडी से लॉगिन करना है।
- इसके बाद नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप 2023 के अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरनी है।
- विद्यार्थी के आवश्यक डॉक्यूमेंट, फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करने हैं। मांगी गई सभी जानकारी अपलोड करनी है।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। आवेदन फॉर्म पूरा भरने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले संस्था प्रधान यह सुनिश्चित कर लें कि आवेदन फॉर्म में कोई गलती तो नहीं रह गई है।
- आवेदन करने से पूर्व ऑफिशल नोटिफिकेशन और अधिकारी वेबसाइट का ध्यान पूर्वक अवलोकन करें।
Important Links
Start NMMS Scholarship 2023 Online Form | 20/09/2022 |
Last date NMMS Scholarship 2022-23 | 30/09/2022 |
Apply Online | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Whatsapp Group | Click Here |
NMMS Scholarship 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या हैं?
NMMS Scholarship 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 सितंबर से 30 सितंबर तक भरे जाएंगे।
NMMS Scholarship 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रोसेस क्या हैं?
NMMS Scholarship 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की संपूर्ण प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक ऊपर दिया गया है।