WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Mukhyamantri Divyang Scooty Yojana 2022 राजस्थान सरकार दिव्यांगों को दे रही 5 हजार स्कूटी, 30 सितंबर तक करें आवेदन

Mukhyamantri Divyang Scooty Yojana 2022 राजस्थान सरकार दिव्यांगों को दे रही 5 हजार स्कूटी, 30 सितंबर तक करें आवेदन: Mukhymantri Divyang Scooty Vitran Yojana 2022 Application form राजस्थान सरकार कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं तथा रोजगार हेतु अपने कार्यालय स्थल पर जाने के लिए दिव्यांगों को 5000 स्कूटिओं का वितरण कर रही है। राजकीय अथवा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ कॉलेज में अध्ययनरत एवं रोजगार करने वाले विशेष योग्यजन जो स्कूटी चलाने में सक्षम हूं को अध्ययन एवं रोजगार हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निशुल्क स्कूटी वितरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2022 के अंतर्गत इस वर्ष 5000 स्कूटिओं का वितरण किया जाएगा। इसके लिए दिव्यांग अभ्यर्थी अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एसएसओ पोर्टल पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2022 तक है। मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2022 के लिए अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर जाकर SJMS DSAP आइकन पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Mukhyamantri Divyang Scooty Yojana 2022

Mukhyamantri Divyang Scooty Yojana 2022

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना का शुभारंभ पिछले वर्ष 2021 में किया गया था। पिछले साल स्कूटिओं का वितरण 2000 था, जिसे बढ़ाकर इस वर्ष 5000 कर दिया है। मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2022 के तहत इस बार 5000 स्कूटी दिव्यांग अभ्यर्थियों को दी जाएंगी। इस योजना की विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना में प्रथम प्राथमिकता 15 वर्ष से 29 वर्ष तक के विशेष योग्यजन को दी जाएगी जो सरकारी या मान्यता प्राप्त कॉलेजों में अध्ययन कर रहे हो या फिर नौकरी कर रहे हो। ताकि उन्हें अध्ययन और रोजगार हेतु प्रोत्साहित किया जा सके। इसमें दूसरी प्राथमिकता स्कूटी शेष रहने की स्थिति में 45 वर्ष से अधिक आयु के आवेदकों को दूसरी वरीयता दी जाएगी। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवश्यक डाक्यूमेंट्स के साथ एसएसओ पोर्टल पर जाकर 30 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Mukhyamantri Divyang Scooty Yojana 2022 Application Fee

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2022 के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है। इसके लिए अभ्यर्थियों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

Mukhyamantri Divyang Scooty Yojana 2022 Eligibility Criteria

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी वितरण योजना 2022 के लिए संबंधित पात्रता की जानकारी नीचे उपलब्ध करवा रहे हैं। लेकिन अभ्यर्थी अधिकारिक नोटिफिकेशन एवं ऑफिशल वेबसाइट को भी जरूर विजिट करें।

  • अभ्यर्थी राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • कोई भी दिव्यांग नागरिक जो 40% या इससे अधिक विकलांग है, योजना हेतु पात्र है।
  • दिव्यांग आवेदक के पास हलके मोटर वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
  • आवेदक को दिव्यांग को दुपहिया वाहन चलाना आना चाहिए।
  • इस योजना में आवेदन करने वाला आवेदक गरीब परिवार या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से सम्बंधित होना चाहिए।
  • ऑनलाइन आवेदन करने वाले विकलांग अभ्यर्थी के पास पहले से ही कोई दुपहिया, तिपहिया या चौपहिया वाहन नहीं होना चाहिए अन्यथा आवेदन निरस्त किया जायेगा।
  • पहली प्राथमिकता में 15 वर्ष से 29 वर्ष आयु वर्ग के विशेष योग्यजन की है, जो नौकरी करते हैं या फिर राजकीय या मान्यता प्राप्त महाविद्यालय स्तरीय संस्थान में पढ़ रहे हैं। फिर द्वितीय प्राथमिकता के अंतर्गत कुल निर्धारित स्कूटियों में से शेष उपलब्ध होने की स्थिति में 45 वर्षीय तक की आयु वर्ग के आवेदक शामिल होंगे।

Mukhyamantri Divyang Scooty Yojana 2022 Kaise Apply Kare

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। मुख्यमंत्री दिव्यांग योजना 2022 के लिए अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को निम्न प्रक्रिया का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आवेदक को अपनी एसएसओ आईडी को लॉगइन करना है।
  • यदि आवेदक के पास एसएसओ आईडी नहीं है तो वह इसे साइन अप कर के फिर लॉगिन कर सकता है।
  • इसके पश्चात आवेदक को SJMS DSAP के आइकन पर क्लिक करके मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2022 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आवेदक को एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही से भरनी है।
  • अपने आवश्यक दस्तावेज यहां पर अपलोड करने हैं। सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन सबमिट कर देना है।

Important Links

Start Mukhyamantri Divyang Scooty Yojana 2022 form

Start

Last Date Mukhayamntri Divyang Scooty Vitran Yojana 2022

30/09/2022
Apply Online

Click Here

Official Notification

Click Here
Official Website

Click Here

Join WhatsApp Group

Click Here

Mukhyamantri Divyang Scooty Yojana 2022 के लिए अंतिम तिथि क्या है?

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 सितंबर 2022 तक कर सकते है.

Mukhyamantri Divyang Scooty Yojana 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की संपूर्ण प्रोसेस और आवेदन लिंक उपर दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Scroll to Top