Indian Navy Group C Recruitment 2022 इंडियन नेवी में ग्रुप सी के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2022 तक: इंडियन नेवी ने फायर इंजन ड्राइवर और फायरमैन के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इंडियन नेवी में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास यह अच्छा अवसर है। इस भर्ती में फायर इंजन ड्राइवर के लिए 36 पद और फायरमैन के लिए 184 पद रखे गए हैं। इस प्रकार यह भर्ती कुल 220 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। इंडियन नेवी ग्रुप सी भर्ती के लिए आवेदन 18 जून 2022 से 17 अगस्त 2022 तक किए जा सकते हैं। इंडियन नेवी ग्रुप सी भर्ती के लिए आवेदन नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि के 60 दिनों के अंदर करना होगा। इंडियन नेवी ग्रुप सी भर्ती 2022 की योग्यता, आयु सीमा, एप्लीकेशन फीस और विस्तृत जानकारी नीचे उपलब्ध करवा दी है। लेकिन अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व अधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक अवश्य देख लें।
Indian Navy Group C Recruitment 2022 Application Fee
इंडियन नेवी ग्रुप सी भर्ती 2022 के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।
Indian Navy Group C Recruitment 2022 Age Limit
इंडियन नेवी ग्रुप सी भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष तक रखी गई है। इस भर्ती में आयु की गणना 17 अगस्त 2022 के आधार पर होगी।
Indian Navy Group C Recruitment 2022 Educational Qualification
Fire Engine Driver: आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा भारी वाहन चलाने का न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव और वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी शारीरिक रूप से स्वास्थ्य और कठिन ड्यूटी करने में सक्षम होना चाहिए।
Fireman: आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार शारीरिक रूप से स्वस्थ और कठिन ड्यूटी करने में सक्षम होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देखें।
How to Apply Indian Navy Group C Recruitment 2022
सबसे पहले अभ्यर्थी को इंडियन नेवी ग्रुप सी भर्ती का ऑफिशल नोटिफिकेशन ध्यान पूर्वक पूरा पढ़ लेना है। इसके बाद आवेदन फॉर्म को प्रिंट करके इसमें पूछी गई सभी जानकारी सही से भरनी है। सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी अटैच करनी है। अभ्यर्थी यदि एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहता है तो अलग-अलग लिफाफे में आवेदन करना होगा। आवेदन फॉर्म अंतिम तिथि तक या उससे पहले दिए गए पते पर पहुंच जाना चाहिए। आवेदन फॉर्म में कमी पाए जाने पर आवेदन फॉर्म को निरस्त किया जा सकता है।
Address:- The Flag Officer Commanding-in-Chief, (For SO`CRC) Headquarters Eastern Naval Command, Utility Complex (2nd Floor), Naval Base Visakhapatnam, Andhra Pradesh-530014
Important Links
Start Indian Navy Group C Recruitment 2022 |
18/06/2022 |
Last Date Indian Navy Group C Recruitment 2022 |
17/08/2022 |
Application Form |
Click Here |
Official Notification |
|
Official Website | |
Join WhatsApp Group |
Indian Navy Group C Recruitment 2022 के लिए आवेदन कब तक भरे जा सकते हैं?
इंडियन नेवी ग्रुप सी भर्ती 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन 18 जून 2022 से 17 अगस्त 2022 तक भरे जा सकते हैं।
Indian Navy Group C Recruitment 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन किस तरह करें?
इंडियन नेवी ग्रुप सी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया और आवेदन फॉर्म ऊपर दिया है।