Har Ghar Tiranga Abhiyan Registration 2022 आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर हर घर तिरंगा अभियान के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें और सर्टिफिकेट डाउनलोड करें: हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई है। इस अभियान के अंतर्गत देश के सभी नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की गई है। आजादी के 75 वर्ष इस बार पूरे हो रहे हैं। हम इस 15 अगस्त को 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। इस अवसर को मनाने के लिए अमृत महोत्सव की शुरुआत की गई है। हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के सभी नागरिकों को आजादी का जश्न मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आग्रह किया है। इस अभियान के तहत सभी नागरिकों को अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर चेहरे से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की गई है।
Har Ghar Tiranga Abhiyan Certificate
भारत सरकार द्वारा 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। जिसके लिए पंजीकरण 22 जुलाई से 12 अगस्त 2022 तक किया जा सकता है। आजादी का अमृत महोत्सव 13 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त 2022 तक होगा। इसको देखते हुए फ्लैग कोड यानी ध्वज संहिता में बदलाव किया गया है। पहले सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही तिरंगा फहराया जा सकता था। लेकिन बदलाव के बाद अब दिन और रात दोनों समय तिरंगा फहराया जा सकेगा। अभियान के तहत सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों प्रतिष्ठानों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की गई है।
Har Ghar Tiranga Abhiyan Registration 2022 राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराने के नियम
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि अपने घरों, ऑफिस, प्रतिष्ठानों, विद्यालयों और कार्यालयों पर तिरंगा लगाएं। सभी 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक अपने घरों पर तिरंगा लगाएं। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराने के कुछ महत्वपूर्ण नियम है जिनको जानना आवश्यक है। राष्ट्रीय ध्वज फहराने से पहले इसके नियम जरूर याद रखें।
- राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा खादी, सूती या फिर सिल्क का ही होना चाहिए। प्लास्टिक से बने झंडों का उपयोग वर्जित है।
- तिरंगे को फहराने पर उसे सम्मानपूर्ण स्थान देना चाहिए। यानी ऐसे स्थान पर फहराएं जहां से वो स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा हो।
- राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे पर कुछ भी लिखा या छपा नहीं होना चाहिए।
- राष्ट्रीय ध्वज फटा हुआ या मैला नहीं होना चाहिए।
- किसी दूसरे झंडे या पताका को राष्ट्रीय ध्वज से ऊपर या फिर बराबर में नहीं रखा जाना चाहिए।
- किसी राष्ट्रीय शोक के अवसर पर ही ध्वजा को आधा झुकाया जा सकता है अन्यथा नहीं।
- यदि किसी भवन की खिड़की, बालकनी या अगले हिस्से से झंडे को आड़ा या तिरछा फहराया जाए तो ध्वज को बिगुल की आवाज के साथ ही फहराया और उतारा जा सकता है.
- यदि किसी अधिकारी की गाड़ी पर लगाया जाए तो झंडा गाड़ी की दाहिनी ओर या फिर बिलकुल बीच में लगाया जा सकता है.
- मंच पर झंडा फहराने पर इस बात का ध्यान रखें की जब वक्ता का मुख श्रोता की ओर हो तो झंडा उसके दाहिने तरफ ही होना चाहिये.
- ध्वजा सरकारी भवन पर रविवार और अन्य छुट्टियों के दिनों में भी सूर्योदय से सूर्यास्त के समय के मध्य ही फहराया जा सकता है.
- विशेष अवसरों और नियमों के साथ तिरंगा झंडा रात को भी फहराया जा सकता है.
- ध्वज फहराते वक्त सदा स्फ़ूर्ति के साथ फहराएं और उतारते समय इसे आदरपूर्वक उतारें. झंडे को बिगुल की आवाज के साथ ही फहराया और उतारा जाए.
- ध्वज के मैले होने या फटने की स्थिति में उसे एकांत में पूरी तरह से नष्ट करना चाहिए.
Har Ghar Tiranga Abhiyan Registration 2022 Registration Process
हर घर तिरंगा अभियान के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करके अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकता है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा सर्टिफिकेट के लिए रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया और तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की प्रोसेस नीचे दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दी गई स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को फॉलो करते हुए अपना तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकता है।
- सबसे पहले हर घर तिरंगा की ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करना है।
- इसके बाद होम पेज पर “PIN A FLAG” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखकर Next पर क्लिक करना है। इसके अलावा आप सीधे जीमेल से भी लॉगिन कर सकते हैं।
- इसके बाद आपकी लोकेशन दिखाई देगी, यहां पर PIN A FLAG पर क्लिक करना है।
- अब आप का पंजीकरण पूरा हो गया है। आप Download Certificate पर क्लिक करके अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
Important Links
Har Ghar Tiranga Registration Date | 22 जुलाई से 12 अगस्त 2022 |
Flag hoisting date (झंडा फहराने की तिथि) | 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 |
Registration & Download Certificate | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |